CM के रूप में नाम घोषित होने के बाद पहली बार क्या बोलीं रेखा गुप्ता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (23:16 IST)
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में सदन की नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है और ईमानदारी व समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया है। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन पर भरोसा जताने के लिए भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
ALSO READ: कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
उन्होंने लिखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने और मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
ALSO READ: Maharashtra Politics : 2019 में शिंदे को CM बनाना चाहते थे उद्धव ठाकरे, BJP और MVA सहयोगी आड़े आ गए, संजय राउत का दावा
इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नयी ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं दिल्ली के प्रत्येक निवासी के कल्याण, सशक्तीकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लेती हूं। दिल्ली को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। गुप्ता को बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। 
 
Edited by : Sudhir Sharma  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन