Jitender Singh Shunty : जितेंद्र सिंह शंटी की प्रोफाइल, शाहदरा में एंबुलेंस मैन पर AAP का दांव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Jitender Singh Shunty biography in hindi : 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं जितेंद्र सिंह शंटी (Jitender Singh Shunty) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी के साथ हैं। पद्मश्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की सहायता करने के कारर एम्बुलेंस मैन के नाम से भी जाना जाता है। शंटी शाहदरा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
ALSO READ: Atishi Marlena : CM आतिशी की प्रोफाइल, कालकाजी में करना है धाकड़ उम्मीदवारों का सामना
राजनीतिक करियर : जितेंद्र सिंह शंटी शाहदरा विधानसभा के वार्ड से दो बार पार्षद रह चुके हैं। 2013 में भाजपा और अकाली गठबंधन से अकाली दल के टिकट पर वे विधायक भी चुने गए थे, लेकिन वो केवल एक साल 6 महीने के लिए ही विधायक पद पर थे। जितेंद्र शंटी शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक भी हैं, जो एक गैर सरकारी संगठन है जो हिन्दू और सिख धर्म के अनुसार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों को विसर्जित करने में सहायता करता है। 
ALSO READ: Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल प्रोफाइल, चौथी बार मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी पर नजर
समाजसेवा में शंटी का नाम : जितेंद्र सिंह को एंबुलेंस मैन के नाम से जाना जाता है। 61 साल की उम्र में शंटी अब तक 106 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। शंटी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी समाज सेवा के लिए मशहूर हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए उन्हें भारत सरकार ने 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया।
ALSO READ: Parvesh Verma :प्रवेश वर्मा की प्रोफाइल, त्रिकोणीय मुकाबले में बढ़ाया रोमांच, मिली जीत तो हो सकते हैं CM पद के दावेदार
जितेंद्र शंटी लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने के लिए जाने जाते हैं। एक जानकारी के अनुसार जितेंद्र शंटी अब तक 70000 से ज्यादा लावारिस डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करा चुके हैं। कोरोना काल में जो परिवार अपने परिजनों के शवों को लेने से इनकार कर देते थे। शंटी उनका अंतिम संस्कार कराते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

More