Delhi Elections: कालकाजी में आतिशी पिछड़ीं, प्रतिद्वंद्वी बिधूड़ी ने कहा- आप का हो जाएगा सफाया

आतिशी भाजपा के रमेश बिधूड़ी से 1,342 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली से 'सफाया' हो जाएगा।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (11:17 IST)
Delhi Assembly elections 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly elections) मतगणना में कालकाजी सीट पर दूसरे दौर के बाद मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP)के रमेश बिधूड़ी से 1,342 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) का दिल्ली से 'सफाया' हो जाएगा।
 
जनता, भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी : उन्होंने कहा कि जनता, भाजपा को निर्णायक जनादेश देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली देश के बाकी हिस्सों की तरह प्रगति करेगी। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 'आप' का राष्ट्रीय राजधानी से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कालकाजी के मतदाताओं ने विकास को चुना है और वे भाजपा का साथ देंगे।ALSO READ: 'और लड़ो आपस में', दिल्ली चुनाव के रिजल्‍ट पर उमर अब्‍दुल्‍ला का कांग्रेस और AAP पर तंज
 
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बोले बिधूड़ी : यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे तो बिधूड़ी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं 3 बार विधायक और 2 बार सांसद रह चुका हूं, हमारे लिए पद मायने नहीं रखते। उन्होंने कहा कि मैं यहां जनता की सेवा करने आया हूं। मैं ऐसी पार्टी से जुड़ा हूं, जो जनता के लिए काम करती है।ALSO READ: क्या दिल्ली चुनाव में हार सकते हैं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की सीट पर भाजपा मजबूत?
 
शुरुआती मतगणना के रुझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे है जबकि आप 27 सीटों पर आगे है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। हालांकि टेलीविजन चैनलों पर दिखाया गया है कि भाजपा 44 सीटों पर आगे है, जो बहुमत के आंकड़े 36 से काफी ऊपर है। इसके अलावा 'आप' 25 और कांग्रेस 1 भी सीट पर आगे नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

More