प्रवेश वर्मा का बड़ा आरोप, केजरीवाल के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 14 जनवरी 2025 (11:40 IST)
Parvesh Verma news in hindi : भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर अरविंद केजरीवाल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग वाल्मिकी मंदिर में वोटरों का वेरिफिकेशन कर रहा है मगर मस्जिदों और दरगाहों में ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों पर वेरिफिकेशन करने की मांग की। ALSO READ: भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए बनाई रणनीति, 30 सीटों पर क्यों किया फोकस
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, हिन्दुओं को बांटने का अरविंद केजरीवाल के इशारों पर चुनाव आयोग द्वारा काम किया जा रहा है। नई दिल्ली विधानसभा में हमारे वाल्मीकि मंदिर में चुनाव आयोग द्वारा वोटरों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है मगर मस्जिदों और दरगाहों में नहीं किया जा रहा है। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूँ कि वो सभी धार्मिक स्थलों पर वेरिफिकेशन करें। सिर्फ अरविंद केजरीवाल के कहने पर हमारे हिन्दुओं को टारगेट करके बांटने और बदनाम करने का काम नहीं करें।
 
नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने आम आदमी पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर लगाये गए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए मामले को पुलिस को भेज दिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि आप के कानूनी प्रकोष्ठ और केजरीवाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों में हर घर नौकरी अभियान के तहत लोगों का पंजीकरण करने वास्ते रोजगार शिविर लगाने और भाजपा व वर्मा द्वारा 1100 रुपए बांटे जाने का आरोप लगाया है।
 
निर्वाचन अधिकारियों ने अलग-अलग रिपोर्ट में कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए गठित उड़न दस्तों को कोई शिविर या पर्चे नहीं मिले, जैसा कि आप ने आरोप लगाया है। इसमें यह भी कहा गया कि 15 जनवरी को रोजगार शिविर आयोजित करने के विरुद्ध निवारक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
पूर्व मुख्‍यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन