Delhi में Arvind Kejriwal का सनातन दांव, चुनाव से पहले BJP के सैकड़ों भगवाधारी AAP में शामिल

आम आदमी पार्टी ने की सनातन सेवा समिति की शुरुआत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (17:34 IST)
aam aadmi party new wing sanatan sewa samiti  : दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए दांव चल रही है। अब आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भाजपा को पटखनी देने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। आम आदमी पार्टी ने पुजारी-ग्रंथी योजना के बाद आम आदमी पार्टी ने अब सनातन सेवा समिति की शुरुआत की है। आप ने भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ के करीब 100 सदस्यों को पार्टी में शामिल कराया। आप के मंच पर कई जाने माने साधु-संत भी नजर आए।
ALSO READ: बीजेपी ने बताया शीश महल को केजरीवाल की विलासिता का स्मारक, जमकर साधा निशाना
कई जाने माने साधु-संतों के बीच इस समिति की शुरुआत हुई। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के करीब 100 सदस्यों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।  
<

जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी योगेश्वराचार्य जी महाराज, जगदगुरु स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज, आचार्य श्री मधुर दास जी महाराज समेत सभी संत महात्मा एवं आचार्य गणों का आशीर्वाद प्राप्त कर आज हम धन्य हो गए। उनकी उपस्थिति और आशीर्वचन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहेंगे। pic.twitter.com/QKkNv8uLHb

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 8, 2025 >सॉफ्ट हिन्दुत्व के सहारे केजरीवाल : आम आदमी पार्टी के मंच पर भगवा झंडा और हनुमानजी की तस्वीर दिखाई दी। केजरीवाल सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए बीजेपी के वोटरों को भी लुभाने की कोशिश में जुटे हैं।  भाजपा के भगवाधारी संतों को शामिल कर आम आदमी पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा के अलावा भी कोई दल हिन्दुत्व की बात करता है। केजरीवाल भाजपा की हिन्दुत्व की धार को कुंद करना चाहते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

More