Daily Horoscope
✕

delhi elections 2025: BJP का केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र, AAP को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (15:41 IST)
chargesheet against Arvind Kejriwal: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर राजधानी को घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया गया है। भाजपा के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी (AAP)की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक आरोपपत्र समिति बनाई थी जिसने सत्तारूढ़ आप के विधायकों की कथित विफलताओं को गिनाते हुए विस्तृत रिपोर्ट जारी की हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह कैसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा करके सत्ता में आई लेकिन शराब नीति, दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी तथा वक्फ बोर्ड से जुड़े 8 से 9 घोटालों में लिप्त रही।ALSO READ: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार फिर नहीं दिखेगी दिल्ली की झांकी, जानें क्यों खारिज हो गया प्रस्ताव, क्या बोले केजरीवाल
 
घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला : उन्होंने नारा दिया कि घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सत्ता से आप को हटाकर रहेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर भी आप तथा केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी नए मोहल्ला क्लिनिक तथा अस्पताल खोलने में विफल रही और उसने शहर के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने के लिए केंद्र के धन का उपयोग नहीं किया।
 
कनॉट प्लेस में लगाया गया स्मॉग टॉवर बेकार पड़ा : ठाकुर ने आरोप लगाया कि वायु प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए कनॉट प्लेस में लगाया गया स्मॉग टॉवर बेकार पड़ा है, लेकिन आप सरकार ने विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। उन्होंने सत्तारूढ़ आप को घेरने के लिए दिल्ली में पानी की कमी, सफाई की कमी, खराब सड़कें और अन्य कुछ मुद्दों का जिक्र किया।ALSO READ: LG ने दिया आदेश, दिल्ली में साइन बोर्ड पर अब हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू में लिखें जानकारियां
 
ठाकुर ने यह आरोप भी लगाया कि आप राष्ट्र-विरोधी ताकतों का समर्थन कर रही है और केजरीवाल ने भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि आप को पंजाब चुनाव में खालिस्तानी तत्वों का समर्थन मिला था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास