योगी आदित्यनाथ को महंगा पड़ा बयान, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (21:57 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान उनके एक बयान के लिए गुरुवार को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
 
दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ जारी प्रदर्शनों को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग में बिरयानी खिला रहे हैं।
 
योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रथमदृष्टया वो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए हैं। आयोग ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक अवसर दिया है जो वे 7 फरवरी 2020, शाम 5 बजे तक दे सकते हैं।
 
दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में दिए एक भाषण में योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल और कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वो बांटने वाली ताकतों का समर्थन कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के मंत्री कोकाटे को 30 साल पुराने मामले में 2 साल की सजा

Share Bazaar में गिरावट जारी, Sensex 203 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा

Rahul Gandhi : क्या प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे राहुल गांधी, सवाल पर दिया यह जवाब

Uttarakhand सरकार ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपए का बजट, पिछले वर्ष के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक

डॉक्‍टरों का प्रदेशव्‍यापी आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधी, जलाएंगे दवाइयों की होली

अगला लेख
More