Delhi Elections 2020 : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, इन दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (08:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
 
सुरक्षाबल 70 विधानसभा क्षेत्रों में पैनी नजर रख रहे हैं। पुलिस और अर्द्धसैन्य बल के कर्मी शाहीन बाग, जामिया नगर और सीलमपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।
 
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि 81 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, 66.80 लाख महिला मतदाता और 869 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। अधिकारियों के अनुसार, करीब 2.33 लाख मतदाता 18 से 19 साल की आयुवर्ग के हैं, 2.04 लाख मतदाता 80 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं जबकि 11,608 सेवा मतदाता हैं।
 
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर : इस बार जो दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं उनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी की आतिशी और राघव चड्ढा, चार पूर्व महापौर भाजपा के आजाद सिंह, योगेंद्र चंदोलिया, रवींदर गुप्ता और खुशी राम तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा शामिल हैं।
 
3704 बूथों पर वेबकास्टिंग से नजर : दिल्ली में 2,689 स्थानों पर कुल 13,750 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 516 जगहों पर 3704 बूथ संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील श्रेणी के मतदान केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के अलावा अर्द्धसैन्य बल भी सुरक्षा में तैनात है। ऐसे केंद्रों पर गतिविधियों पर वेबकास्टिंग के जरिए नजर रखी जा रही है।
 
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर शाहीन बाग में सभी पांच मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
 
आम आदमी पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में हासिल की गई अद्भुत जीत को दोहराने का विश्वास है जहां उसने 70 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में सभी सातों सीटों पर जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को आप को हराने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कवायद में है। गत विधानसभा चुनाव में उसे एक भी सीट नहीं मिली थी।
 
आप को 2015 के चुनावों में 54.3 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि भाजपा को 32 प्रतिशत और कांग्रेस को महज 9.6 प्रतिशत वोट मिले थे। मतगणना मंगलवार को होगी।

सम्बंधित जानकारी

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

अगला लेख
More