Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi election 2020: महिलाओं को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और स्मृति ईरानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi election 2020
, शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (13:33 IST)
arvind kejriwal- smriti irani
नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे मतदान के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच ट्विटर पर शनिवार को महिलाओं के मुद्दे पर जमकर बहस हुई। दोनों ने ही एक-दूसरे को करारा जवाब दिया। 
 
सारा मामला उस समय शुरू हुआ जब उन्होंने कहा कि वोट डालने ज़रूर जाइये। सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।
 
Delhi election 2020
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब दिया कि आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है?
 
Delhi election 2020
केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है। और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनसनीखेज, पुलिसकर्मी ने ही की थी सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की हत्या, कर लिया सुसाइड