Exit Poll के बाद तेज हुई राजनीतिक सर‍गर्मियां, आप ने EVM की सुरक्षा के लिए बुलाई बैठक, शाह का भी मंथन

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (21:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में वोटिंग के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) एक बार फिर भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बना सकती है। एक्जिट पोल के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

आम आदमी पार्टी ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए बैठक बुलाई है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर यह बैठक आयोजित हो रही है। खबरों के अनुसार, इसमें मनीष सिसोदिया, प्रशांत किशोर, गोपाल राय जैसे नेता मौजूद हैं।

दिल्ली में एक्जिट पोल के बाद आगे की रणनीति के लिए भाजपा नेताओं और प्रभारियों के साथ अमित शाह बैठक कर रहे हैं।

पंत मार्ग पर चल रही बैठक में दिल्ली के 7 सांसद और दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल, चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, सह प्रभारी हरदीप सिंह, नित्यानंद राय और लोकसभा चुनाव प्रभारियों के साथ मंथन चल रहा है। हालांकि यह तो 11 फरवरी को ही स्पष्ट हो सकेगा कि दिल्ली के सिंहासन पर कौन बैठेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

मस्क की टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, EV बाजार में एंट्री के संकेत

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

अगला लेख
More