केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया दंगे के षड्यंत्र का आरोप, गृहमंत्री से की इस्तीफे की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (07:45 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने जामिया गोलीबारी घटना के पीछे भाजपा का षड्यंत्र होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शहर में दंगे जैसे हालात उत्पन्न कराना चाहती है ताकि 8 फरवरी को निर्धारित विधानसभा चुनाव टल जाए, क्योंकि उसे अपनी हार नजर आ रही है।
ALSO READ: दिल्ली चुनाव : शाह बोले- 56 साल के जीवन में नहीं देखा अरविंद केजरीवाल से बड़ा झूठा
आप ने साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और उन्हें भारत का अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री करार दिया। आप ने साथ ही गोलीबारी घटना पर मूकदर्शक बने रहने के लिए पुलिस की आलोचना की।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में क्या हो रहा है? कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। कृपया दिल्ली की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को संभालें।
 
केजरीवाल की यह टिप्पणी शाह के उस ट्वीट के जवाब में है जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
ALSO READ: केजरीवाल को महंगा पड़ा वादा, चुनाव आयोग का नोटिस
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया। व्यक्ति द्वारा प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर गोली चलाए जाने की घटना में जामिया का एक छात्र घायल हो गया।
 
आप ने आरोप लगाया कि जामिया में हुई यह घटना दिल्ली में माहौल खराब करने का भाजपा का एक षड्यंत्र है ताकि दिल्ली में 8 फरवरी के लिए निर्धारित विधानसभा चुनाव टल जाए।
 
आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर यह घृणित काम किया है। भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा में मिलने वाली हार से भयभीत हैं और वे चुनाव को इस तरह की घटना से टलवाने की कोशिश कर रहे हैं।
ALSO READ: अमित शाह ने दी अरविंद केजरीवाल को शाहीनबाग जाने की चुनौती
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के हाथ बांध दिए हैं जिसकी वजह से वह इस घटना पर मूकदर्शक बनी रही। सिंह ने कहा कि अमित शाह के गृहमंत्री बनने के बाद दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। सिंह ने आरोप लगाया कि शाह भारत के अब तक के सबसे अक्षम गृहमंत्री हैं।
 
आप नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि घटना महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर हम गृहमंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख