dharma sangrah

शपथ समारोह में पीएम को आमंत्रित करेगी 'आप'

Webdunia
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (23:34 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करेगी। यह समारोह रामलीला मैदान में 14 फरवरी को होगा। 
आप प्रवक्ता आशीष खेतान ने बताया, अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में हम लोग प्रधानमंत्री को आमंत्रित करेंगे। भारी जीत के बाद आप ने घोषणा की है कि लोकपाल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ठीक एक साल बाद केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
 
आप ने आज इतिहास रचते हुए दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 पर जीत हासिल की है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल ने भाजपा की नूपुर शर्मा को 31583 मतों से करारी शिकस्त दी।
 
केजरीवाल पहले ही उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर दिल्ली में सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर चुके हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बाढ़ का भयंकर रूप: 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या पर सियासी बवाल, राहुल से कोनराड संगमा तक दिग्गजों ने पूछा सवाल

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन