Hanuman Chalisa

दिल्ली का जनादेश जनता का सर्वोच्च संदेश : पीडीपी

Webdunia
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (18:09 IST)
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आज कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनावों के नतीजे सभी राजनीतिक दलों के लिए स्पष्ट और प्रबल संदेश हैं कि ‘जनता सर्वोच्च है’।
 
बहरहाल, पीडीपी ने इस संभावना को खारिज कर दिया है कि जम्मू्-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ उसके गठबंधन पर इन नतीजों का कोई असर पड़ेगा।
 
पीडीपी के प्रमुख प्रवक्ता नईम अख्तर ने बताया, ‘यह सभी राजनीतिक दलों के लिए स्पष्ट और प्रबल संदेश है कि जनता सर्वोच्च है। उन्होंने समय-समय पर यह दिखाया है और उनके पास इसके लिए अपने कारण हैं।’
 
जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली चुनावों के नतीजे का कोई प्रभाव जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए उसके भाजपा के साथ गठबंधन पर पड़ेगा तो अख्तर ने कहा कि ये दोनों मुद्दे आपस में जुड़े नहीं हैं।
 
आप दिल्ली के चुनावों में बाकी सभी दलों का सूपड़ा साफ कर देने वाली भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इसने भाजपा को दस से भी कम सीटों में समेट दिया है। आप को दिल्ली चुनावों में 70 में से 66 सीटें निश्चित तौर पर मिल रही हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘सरकार गठन पर भाजपा के साथ हमारी बातचीत जम्मू-कश्मीर की बेहतरी और विकास के लिए है। दिल्ली चुनाव और यहां सरकार गठन एक दूसरे से जुड़े नहीं हैं।’ 
 
पीडीपी प्रवक्ता ने कहा कि सरकार गठन के लिए भाजपा के साथ ठोस वार्ताएं अभी शुरू नहीं हुई हैं। ‘हमने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अपनी रूपरेखा दे दी है। वार्ताएं जारी हैं और हमें उम्मीद है कि हम एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर सहमति बना लेंगे।’ 
 
पीडीपी और भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे की एक व्यवस्था की थी। क्षेत्रीय दल ने दो सीटें जीती थीं जबकि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी और विपक्षी कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी।
 
राज्यसभा चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच की समझदारी ने संकेत दे दिए थे कि राज्य विधानसभा की एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी यानी पीडीपी और भाजपा राज्य में सरकार के गठन की प्रक्रिया को तेज करेंगी।
 
उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने पर त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति पैदा हो गई और राज्य में आठ जनवरी से राज्यपाल शासन लागू है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?