ramcharitmanas

केजरीवाल के 'राजतिलक' के लिए रामलीला मैदान तैयार

Webdunia
शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2015 (20:49 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के कल मुख्यमंत्री के रूप में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं और इस अवसर पर इस ऐतिहासिक मैदान में भारी भीड़ के पहुंचने की संभावना है।
 
दिल्ली पुलिस से लेकर लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तक कई एजेंसियां इस काम में जुटी हुई हैं और शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान को सुरक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
 
अन्ना हजारे की अगुवाई वाले इंडिया एगेंस्ट करप्शन के आंदोलन के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के लिए जंग का मैदान रहे इस मैदान को उनके दूसरे शपथ ग्रहण समारोह की मेजबानी के लिए सजाया जा रहा है।
 
पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अभियंता ने कहा, ‘मैदान को सुरक्षित बनाने के लिए वहां और उसके आसपास 76 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो निगरानी इकाइयां स्थापित की गई हैं जिनमे एक में 51 कैमरों और दूसरे में बाकी 25 कैमरों पर नजर रखी जाएगी।' 
 
आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और दिल्ली पुलिस के कर्मी शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर तैनात किए गए हैं।
 
अभियंता ने बताया कि मैदान और उसके आसपास मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं तथा सुरक्षा और कड़ी करने के लिए पहली बार 60 बैग स्कैनर लगाए गए हैं।
 
समारोह का वाराणसी में सीधा प्रसारण : अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह का वाराणसी के प्रहलाद घाट पर सीधा प्रसारण करेगा।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि स्वयंसेवकों की योजना वाराणसी के प्रहलाद घाट पर एलईडी स्क्रीन स्थापित करने की है। इस शहर में केजरीवाल ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।
 
वाराणसी के स्वयंसेवक राकेश पांडे ने कहा, ‘हमने अपने नेता के कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया है। हमने अपने स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया है, जो समारोह के लिए दिल्ली नहीं आ सके। आम जनता भी इसमें शामिल हो सकती है।’ (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ