suvichar

हर तरफ आप की ही चर्चा थी...

Webdunia
शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (19:13 IST)
नई दिल्ली। आज मेट्रो स्टेशन से लेकर बस स्टॉप और सड़कों तक सिर्फ आप की ही चर्चा थी। इस चर्चा की वजह ‘आप’ के वे समर्थक थे जो अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आयोजित कार्यक्रम के गवाह बनने की खातिर ऐतिहासिक रामलीला मैदान का रूख कर रहे थे।

न केवल हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव बल्कि पिछले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में भी ‘आप’ के लिए मुहिम चला चुके सैकड़ों कार्यकर्ताओं के लिए रामलीला मैदान एक पवित्र स्थल की तरह था जहां उन्होंने उस वक्त अपनी मेहनत का फल देखा जब केजरीवाल ने दूसरी बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों में आज बाकी दिनों से भी ज्यादा भीड़ देखी गई क्योंकि ‘आप’ के कई कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान तक पहुंचने के लिए मेट्रो ट्रेन का ही सहारा लिया।

मैदान के आसपास की सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने की कोई जगह नहीं थी। वहां ‘आप’ के कार्यकर्ता पार्टी की टोपी लगाकर गाने गा रहे थे, मीडियाकर्मी मौजूद थे, पुलिसकर्मी तैनात थे और खाने-पीने के भी कई स्टॉल लगे थे।

माहौल काफी अस्त-व्यस्त था पर कोई शिकायत के मूड में नजर नहीं आ रहा था। पुलिस कड़ी निगरानी कर रही थी और आप के कार्यकर्ता भी हर आने-जाने वाले पर नजर रख रहे थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बाढ़ का भयंकर रूप: 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या पर सियासी बवाल, राहुल से कोनराड संगमा तक दिग्गजों ने पूछा सवाल

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन