छह महिलाएं भी पहुंचीं दिल्ली विस में

Webdunia
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (22:13 IST)
नई दिल्ली। सत्तर सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा में इस बार छह महिलाओं ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। राष्ट्रीय राजधानी की आबादी में महिलाओं का प्रतिशत 45 है, लेकिन मात्र आठ फीसदी महिलाएं ही विधानसभा पहुंचीं हैं।
 
वैसे 66 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, लेकिन छह ही जीत पाईं और वे सभी आम आदमी पार्टी से ताल्लुक रखती हैं। महिला विधायकों में राखी बिड़ला, वंदना कुमारी, सरिता सिंह, अलका लांबा, प्रामिला टोकस और भावना गौड़ हैं।
 
दिलचस्प बात है कि 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आप से ही तीन महिला उम्मीदवार विजयी हुई थीं, जिसमें राखी, वंदना और वीना आनंद थीं।
 
आप की 49 दिन की सरकार में राखी महिला और बाल विकास, सामाजिक कल्याण और भाषा की कैबिनेट मंत्री थीं। उन्होंने पश्चिम दिल्ली की मंगोलपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के राजकुमार चौहान को 22699 वोटों से शिकस्त दी।
 
वंदना कुमारी 2013 में शालीमारबाग से विधायक निर्वाचित हुईं थीं और भाजपा की महिला प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हराकर विजयी हुईं।
 
अलका लांबा, कांग्रेस संबंद्ध छात्र संगठन एनएसयूआई की पूर्व नेता हैं, वे 2013 में आप में शामिल हुईं थीं, उन्होंने भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 18000 से ज्यादा वोटों से हराया है।
 
एक अन्य महिला प्रामिला टोकस भी विजयीं रहीं हैं, वे निर्दलीय पार्षद हैं। उन्होंने आरकेपुरम विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर पिछली बार आप ने शाजिया इल्मी को उतारा था।
 
आप की छात्र इकाई की अध्यक्ष सरिता सिंह ने रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र से 7874 वोटों से जीत हासिल की है। भावना गौड़ ने पालम सीट से भाजपा के धर्म देव सोलंकी को 30849 वोटों से पटखनी दी है।
 
गौरतलब है कि तीनों राजनीतिक पार्टियों -आप, भाजपा, और कांग्रेस ने 19 महिला उम्मीदवारों को उतारा था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

More