Hanuman Chalisa

Defence Expo 2020 : एक-दूसरे को दिखाते हैं आंख, भारत में एक मंच पर नजर आएंगे

Webdunia
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (19:20 IST)
defence expo
लखनऊ। अमेरिका और ईरान, इसराइल और सऊदी अरब यूं भले ही एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देखते हों, लेकिन भारत द्वारा आयोजित डिफेंस एक्सपो में एक ही मंच पर नजर आएंगे। 
 
दरअसल, 5 फरवरी से शुरू हो डिफेंस एक्सपो 2020 (Defence Expo 2020) में अमेरिका, इसराइल के साथ ही ईरान और सऊदी अरब की कंपनियां भी हिस्सेदारी कर रही हैं। एक तरफ ईरान और अमेरिका की पटरी नहीं बैठती, वहीं इसराइल और सऊदी भी एक दूसरे को देखकर आंखें तरेरते हैं। 
 
इस एक्सपो में हथियारों के साथ-साथ दुनिया में तेजी से उभरते भारत की तस्वीर दिखाई देगी। दरअसल, यह भारत के कूटनीतिक कौशल का ही कमाल है कि एक दूसरे को पसंद नहीं करने वाले देशों की कंपनियां इस एक्सपो में एक साथ दिखाई देंगी। 
 
पाकिस्तान प्रतिनिधित्व इस एक्सपो में देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इतना तय है कि दुनिया के भर देशों के जुटने से पड़ोसी पाकिस्तान के पेट में दर्द जरूर होगा। कोरोना वायरस के चलते चीनी कंपनियां भी इस रक्षा प्रदर्शन में हिस्सेदारी नहीं कर रही हैं। 
 
रक्षा प्रदर्शनी में अमेरिका, रूस, इसराइल और फ्रांस सहित दुनिया के करीब 60 देशों के दलों के शामिल होने की संभावना है। 54 देशों के दलों के आने की तो पुष्टि भी हो चुकी है। सबसे खास बात यह है कि छोटा सा देश इसराइल डिफेंस एक्सपो में सबसे बड़ा दल भेज रहा है। उसके 22 सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे। हाल के वर्षों में भारत और इसराइल काफी करीब आए हैं और दोनों देशों के बीच रक्षा कारोबार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

Surat Diamond Bourse : ऐसी इमारत बनाई है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए : हर्ष संघवी

Pakistan की कोलकाता तक हमले की धमकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब- दुस्साहस का मिलेगा निर्णायक जवाब

सूरत मनपा चुनाव: 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पैनल तैयार, कई दिग्गजों के कटे टिकट

अगला लेख