21 मई : राजीव गांधी की पुण्यतिथि, जानें रोचक तथ्य

WD Feature Desk
सोमवार, 20 मई 2024 (17:42 IST)
Highlights

* राजीव गांधी के बारे में जानें।  
* राजीव गांधी का जन्म कब हुआ था।  
* 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि।  

Rajiv Gandhi : हर साल 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है।  आइए जानते हैं उनके जीवन के बारें में.....  
 
राजीव गांधी का जन्म मुंबई में 20 अगस्त 1944 को हुआ था। आपको बता दें कि राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हर साल 20 अगस्त को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस भी मनाया जाता है। 
 
राजीव जी युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उन्हें  देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाना जाता हैं। उनका मकसद 21वीं सदी के भारत का निर्माण था और इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश के कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार-कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रचार-प्रसार, 18 वर्ष में युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज शामिल हैं। अतः राजीव गांधी को देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाना जाता हैं। 
 
इंदिरा गांधी के मृत्यु के बाद 31 अक्टूबर 1984 को राजीव जी कांग्रेस अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के यानि 40 वर्ष की उम्र में बनने वाले प्रधानमंत्री थे। उनका भाषण सुनने के लिए घंटों लोग इंतज़ार करते थे। 
 
बता दें कि 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदुर में लिट्‍टे द्वारा आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गांधी की हत्या की गई थी। और राजीव गांधी की मृत्यु के 1 वर्ष बाद सन् 1992 में इसी दिन राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक-मिर्च वाली केरी खाने से पहुंचा रहे हैं सेहत को नुकसान, हो जाइये सावधान

लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय और ज़रूरी सावधानियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोबाइल युग में पुस्तकें पढ़ने को प्रेरित करती एक मजेदार कविता: देकर हमें दुआएं

क्यों मनाया जाता है पृथ्‍वी दिवस, पढ़ें निबंध

सभी देखें

नवीनतम

प्रेरक कहानी : कछुए की जीत

आज का लेटेस्ट चुटकुला : धरती गोल क्यों है

सत्य साईं महाप्रयाण दिवस, जानें जीवन परिचय और उनके चमत्कार के बारे में

पृथ्वी और पर्यावरण के लिए बहुउपयोगी हैं पेड़-पौधे, जानें पेड़ लगाने के 25 फायदे

कब और क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

अगला लेख