suvichar

क्‍या है वर्ल्‍ड हाइपरटेंशन डे, क्‍यों मनाया जाता है?

Webdunia
आज वर्ल्‍ड हाइपरटेंशन डे है। यानी व‍िश्‍व उच्‍च रक्‍तचाप द‍िवस। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में सही समय पर अगर ध्यान ना दिया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक हर 4 में से एक व्यक्ति को हाइपरटेंशन है। जानते हैं क्‍या है हाइपरटेंशन।

इसे हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर भी कहते हैं। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल और अंधापन हो सकता है। डब्‍लूएचओ के मुताबकि दुनियाभर में 1.13 बिलियन लोगों को हाइपरटेंशन है। अन‍ियम‍ित या खराब खान-पान, व्यायाम न करना, शराब पीना और तंबाकू खाना इसका कारण हो सकता है।

क्‍या है यह डे मनाने का उदेश्‍य?
विश्व हाइपरटेंशन दिवस को इसलिए मनाया जाता है ताकि पूरी दुनिया के लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके। यह एक ऐसी बीमारी है, ज‍िसकी वजह से मौत भी हो सकती है। इसकी वजह से ही मरीज में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। स्ट्रोक आ सकते हैं। किडनी फेल हो सकती है। अंधेपन का खतरा बढ़ जाता है।

भयानक सिरदर्द। थकान या भ्रम। देखने में समस्या महसूस होना। सीने में दर्द। सांस लेने मे तकलीफ होना। अनियमित रूप से दिल की बढ़ने वाली धड़कन। यूरिन में ब्लड दिखना आद‍ि इसके लक्षण हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?