Biodata Maker

बदल रहा है इंदौर, बदल रहा है इंडिया...

विनय छजलानी
सोमवार, 11 मार्च 2019 (16:04 IST)
सिर पर ठेठ देहाती पगड़ी, पांवों में हवाई चप्पल, साधारण-सी कमीज और उसके भीतर झांकती बनियान। इस तरह के 35-40 लोगों के समूह को देखकर आपको पहली नजर में हवाई अड्‍डे पर होने का अहसास तो बिलकुल भी नहीं होगा। ऐसा लगेगा मानो आप किसी रेलवे स्टेशन का दृश्य देख रहे हों, लेकिन इंदौर के हवाई अड्‍डे पर जब उत्साह से भरे इन लोगों को देखा तो सुखद आश्चर्य होना स्वाभाविक था।
 
दरअसल, यह दृश्य हमारी पूरी आबादी में किस तरह बदलाव हो रहे हैं, उसको बखूबी इंगित करता है। यह इस बात का भी संकेत है कि सिर्फ युवा वर्ग और खास तबका ही सपनों की उड़ान नहीं भर रहा है, ‍बल्कि आम लोग भी अब उड़ान का अपना सपना पूरा कर रहे हैं।
इनमें से कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि ये सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी से ट्रेन से इंदौर पहुंचे और फिर यहां से वे विमान से मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। करीब 40 लोगों का यह समूह मुंबई में राधास्वामी सत्संग में भाग लेने के लिए जा रहा था। 
उत्साह से चमकते इनके चेहरे बयां कर रहे थे कि भारतीय समाज कितनी तेजी से बदल रहा है। ये चाहते तो 200 रुपए किराया खर्च करके मुंबई पहुंच सकते थे, लेकिन इन्होंने हवाई जहाज से मुंबई जाना तय किया।
 
दरअसल, बदलाव के ये चेहरे सिर्फ इंदौर ही नहीं अब हर जगह दिखाई देने लगे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि अब हमारा इंदौर भी बदल रहा है और हमारा इंडिया भी बदल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

लाखों भारतीय ट्रंप के H-1B visa बम से सीधे प्रभावित होंगे

बिहार : क्या फिर महिलाओं के भरोसे हैं नीतीश कुमार

भारत को रूस से दूर करने के लिए यूरोपीय संघ की नई रणनीति

इसराइल पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का जर्मनी समर्थन करेगा?

भारतीय छात्रों को शेंगेन वीजा मिलने में क्या मुश्किलें हैं

सभी देखें

समाचार

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब गुजरात में 129 करोड़ की लागत से बनेगा लोटस पार्क, देखें पहली झलक

CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स