Dharma Sangrah

इसलिए बड़े नोट छापने से बच रही है सरकार

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2017 (15:33 IST)
नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज कहा है कि सरकार 500 रुपए व इससे छोटे मूल्य के नोटों की छपाई और आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि बड़ी राशि वाले नोटों को दबाकर रखने से बचा जा सके।
 
दास ने कहा कि फिलहाल 500 रुपए और इससे छोटे नोटों की छपाई व आूपर्ति पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों के पास 500 रुपए के नोट अधिक हों। ऐसी आशंकाएं व्यक्त की जा रहीं हैं कि 2000 रुपए के नोटों को फिर से दबाकर रखा जा सकता है, लेकिन यह नहीं होना चाहिए। नोटबंदी के तुरंत बाद 2000 रुपए मूल्य का नोट लाने के सरकार के कदम का ज्रिक करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पीछे शुरुआती मकसद नई मुद्रा को जल्द से जल्द बाजार में लाना सुनिश्चित करना था।
 
सरकार ने इसके साथ ही नोटों का आकार भी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा निर्देशों के अनुरूप छोटा किया है। इसके परिणामस्वरूप नोटों की छपाई 20 प्रतिशत बढ़ी है। एफआरबीएम समिति की सिफारिशों के बारे में दास ने कहा कि इसकी प्रमुख सिफारिशों को 2017-18 के बजट में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एनके सिंह की अध्यक्षता वाली एफआरबीएम समिति की रिपोर्ट बजट से कुछ दिन पहले ही प्राप्त हुई है। सरकार समिति की अन्य सिफारिशों को देख रही है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की। इसके तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया। इससे एक तरह से लगभग 86 प्रतिशत मुद्रा चलन से बाहर हो गई। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP के 12 हजार से ज्यादा गांवों की बदलेगी तस्वीर, परिवहन विकास को नई दिशा देगी योगी सरकार

बहराइच में CM योगी का बड़ा ऐलान: 136 परिवारों को मिला अपना घर, अब 'भरतपुर' के नाम से जानी जाएगी नई कॉलोनी

CM डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन पर अन्नदाता का लिया आशीर्वाद, किसान के घर चारपाई पर बैठकर खाया खाना

अगला लेख