shiv chalisa

नोटबंदी से पहले ही शुरू हो गई थी दो हजार के नोट की छपाई

Webdunia
गुरुवार, 2 मार्च 2017 (16:42 IST)
इंदौर। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से खुलासा हुआ है कि आरबीआई के पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक इकाई ने सरकार की नोटबंदी की घोषणा से करीब ढाई महीने पहले ही 2,000 रुपए के नए नोट छापना शुरू कर दिया था, जबकि 500 रुपए के नए नोटों की छपाई का काम विमुद्रीकरण के पखवाड़े भर बाद आरंभ हुआ था।
मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर गौड़ ने गुरुवार को बताया कि उनकी आरटीआई अर्जी पर भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) से मिले जवाब के जरिए यह अहम जानकारी हासिल हुई है।
 
बेंगलुरु स्थित बीआरबीएनएमपीएल के एक अधिकारी ने जवाब में बताया कि इस इकाई में 2,000 रुपए के नए नोटों की छपाई का पहला चरण 22 अगस्त 2016 को शुरू किया गया था जबकि 500 रुपए के नए नोटों की छपाई का पहला चरण 23 नवंबर 2016 आरंभ हुआ था।
 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा वर्ष 1995 में स्थापित कंपनी ने गौड़ की आरटीआई अर्जी के एक अन्य सवाल पर बताया कि इस इकाई में 500 रुपए के पुराने नोटों की छपाई का आखिरी चरण 27 अक्टूबर 2016 को खत्म हुआ था जबकि 1,000 के पुराने नोटों की छपाई का आखिरी चरण 28 जुलाई 2016 को समाप्त हुआ था।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 की रात अपने टेलीविजन संदेश में घोषणा की थी कि 500 और 1,000 रुपए के नोट अब वैध नहीं रहेंगे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: 16 RDX IED का दावा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गांधीनगर में भाजपा कोर कमेटी की पहली महत्वपूर्ण बैठक

गुजरात में किसानों के लिए बड़ी राहत, अब बैरल में मिलेगा पेट्रोल और डीजल, सरकार ने नियमों में दी ढील

Weather Update : देशभर में रंग दिखा रहा मौसम, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, कहां बढ़ेगी गर्मी?

MCX पर 11,313 रुपए बढ़े चांदी के दाम, सोना भी 1.44 लाख पार, ट्रंप के बयान से बहार

अगला लेख