dharma sangrah
✕

क्या आपके पास है क्रिप्टो करेन्सी, जानिए 1 अप्रैल से कितना लगेगा टैक्स

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (08:49 IST)
नई दिल्ली। 1 अप्रैल से कई अहम बदलाव होने वाले है। क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर अब टैक्स की मार पड़ने वाली है। निवेशकों को क्रिप्टो असेट पर 30 प्रतिशत टैक्स होगा।
 
आम बजट 2022 में सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट या क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर टैक्स लगाने की घोषणा की गई थी। 1 अप्रैल ये यह लागू हो रहा है। इसके तहत क्रिप्टो से होने वाली कमाई पर 30% की दर से टैक्स लगेगा। साथ ही क्रिप्टो एसट बेचने पर भी 1 प्रतिशत टीडीएस कटेगा।
 
हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक में 39 संशोधनों का प्रस्ताव रखा था, जिन्हें लोकसभा ने ध्वनि मत से मंजूरी दे दी। इनमें क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) पर कराधान को लेकर नियम सख्त करने से संबंधित संशोधन भी शामिल है। क्रिप्टो के लाभ पर कर को 1 अप्रैल से लागू करने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि टीडीएस का प्रावधान एक जुलाई, 2022 से लागू होगा।
 
क्रिप्टो करेंसी पर जताई गई चिंता के बारे में सीतारमण ने कहा था कि इस डिजिटल मुद्रा के बारे में नियमन को लेकर परामर्श जारी है। तब तक सरकार ने डिजिटल मुद्रा से होने वाले लाभ पर 30 प्रतिशत की दर से कर लगाने का निर्णय किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख