Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में मोबाइल हॉटस्पॉट नहीं देने पर 17 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या

हमें फॉलो करें मुंबई में मोबाइल हॉटस्पॉट नहीं देने पर 17 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या
, मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (21:00 IST)
मुंबई। मुंबई से सटे पनवेल में मोबाइल हॉटस्पॉट नहीं देने हत्या का एक मामला सामने आया है। डीसीपी सर्कल-2 विवेक पानसरे के अनुसार पनवेल के कामोठे सेक्टर-4 में 17 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला आया था। हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
डीसीपी सर्कल-2 विवेक पानसरे के अनुसार 2 आरोपियों ने पीड़ित से मोबाइल हॉटस्पॉट का पासवर्ड मांगा था लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ और आरोपियों ने हत्या कर दी।
 
युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों रवीन्द्र अटवाल और राज वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। जिस युवक की हत्या हुई थी, उसका नाम विशाल मौर्या है और वह बेकरी में काम करता था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान के CM गहलोत ने क्यों की PM मोदी की तारीफ? बताया इसलिए मिलता है दुनियाभर में सम्मान