Hanuman Chalisa

मुर्गी पहले आई या अंडा, इस बहस में दोस्त ने दोस्त को दे दी दर्दनाक मौत, 15 बार घोंपा चाकू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 अगस्त 2024 (12:31 IST)
Indonesia Murder News: अपराध की दुनिया में आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर लोगों की हत्‍याओं की खबरें सामने आती रही हैं। कई बार इन हत्‍याओं के पीछे की वजह भी बहुत चौंकाने वाली होती है। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। यहां एक दोस्‍त ने सिर्फ इसलिए अपने साथी की हत्‍या कर डाली क्‍योंकि वो यह नहीं बता पाया था कि पहले मुर्गी आई या अंडा।

दुनिया में पहले अंडा आया या मुर्गी, इस सवाल का जवाब आज तक किसी को नहीं मिला है। यहां तक कि वैज्ञानिक भी इसका जवाब ढूंढ रहे हैं। लेकिन इसे लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। इस पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी भी पकड़ा गया है।

क्‍या है पूरा मामला : इंडोनेशिया में ‘पहले मुर्गी आई या अंडा’ इस पहेली को सुलझाने के लिए दो दोस्तों के बीच बहस हो गई। फिर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई और फिर एक दोस्त दूसरे की जान ले ली। इस पर दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत के मुना रीजेंसी में डीआर नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त कादिर मार्कस को शराब पिलाई और फिर 15 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बाइक से पीछा कर मारा चाकू : स्थानीय मीडिया की माने तो डीआर ने मार्कस को शराब पीने के लिए बुलाया था। इस दौरान आरोपी ने कई पहेलियां पूछीं। इन पहेलियों को लेकर दोनों में बहस होने लगी, जिससे के बाद मार्कस वहां से चला गया। इस पर डीआर ने बाइक से उसका पीछा किया और चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा : इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि चाकू के साथ हत्या के आरोपी को पकड़ लिया गया है। जब यह घटना हुई तब दोनों नशे में थे। खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि अगर जांच में वो दोषी पाया गया तो उसे 18 साल तक की जेल हो सकती है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

नवीनतम

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स बनेंगे UP के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर

अगला लेख