Publish Date: Fri, 05 Oct 2018 (11:10 IST)
Updated Date: Fri, 05 Oct 2018 (11:13 IST)
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बांध के निकट से पुलिस ने एक वार्ड सदस्य का शव बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान जिले के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 3 के वार्ड सदस्य अजीत चौधरी के रूप में की गई है।
सूत्रों ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि अपराधियों ने अजीत की पहले निर्ममता से पिटाई की और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)