Publish Date: Sun, 04 Nov 2018 (22:43 IST)
Updated Date: Sun, 04 Nov 2018 (22:45 IST)
बिजनौर। जिले में हीमपुर थाना के मुबारकपुर खादर गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने 12 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आदेश अपने तीन बच्चों को उनके सौतेले पिता गुरमेर सिंह के पास छोड़कर मायके चली गयी थी। शनिवार रात में गुरमेर ने आदेश के बेटों रौनक तथा शुभम को तो एक कमरे मे सुला दिया और नाबालिग बेटी को अलग कमरे में सोने के लिए भेज दिया।
इसके बाद रात में गुरमेर ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गुरमेर ने बच्ची के शव को गांव के पास एक नहर में फेंक दिया और वापस घर आकर सो गया। सुबह राहगीरों ने बच्ची का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुरमेर से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आदेश के पति की मौत हो गई थी और वह गुरमेर के साथ रहने लगी थी।