Publish Date: Mon, 16 Jul 2018 (11:03 IST)
Updated Date: Mon, 16 Jul 2018 (13:49 IST)
जींद। जींद के निर्जन गांव स्थित एक आश्रम में आश्रम संचालक तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण करने तथा मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि घटना लगभग एक साल पहले की है। महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने बताया कि किशोरी गांव निर्जन स्थित एक आश्रम में रह रही थी। किशोरी ने आश्रम संचालक सहित तीन कर्मियों पर यौन उत्पीड़न तथा शोषण के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक मामला दर्ज करके आश्रम के संचालक राममेहर, कर्मी सोनू व चौकीदार प्यारेलाल के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 16 Jul 2018 (11:03 IST)
Updated Date: Mon, 16 Jul 2018 (13:49 IST)