rashifal-2026

चंडीगढ़ में 12वीं की छात्रा से रेप के आरोप में स्कूल बस चालक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (15:31 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक स्कूल बस चालक (School bus driver) को 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल (blackmailing) करके वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद रज्जाक (26) ने कुछ समय तक नाबालिग लड़की का पीछा किया और फिर उससे दोस्ती करने की कोशिश की जिसे छात्रा ने नकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी ने छात्रा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर छात्रा ने उसकी मांगें पूरी नहीं कीं तो वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा।

ALSO READ: 30 साल में ऐसी लापरवाही नहीं देखी, पुलिस की भूमिका पर भी संदेह, कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा
 
उसने बताया कि आरोपी ने मई से जुलाई के बीच 3 बार लड़की के साथ उसके घर पर बलात्कार किया, जब उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जब लड़की को परेशान देखकर माता-पिता ने इसका कारण पूछा तो मामला सामने आया।

ALSO READ: पोर्न इंडस्‍ट्री, सेक्‍स एजुकेशन और रेप की घटनाएं— आखिर कहां थमेगा ये सिलसिला?
 
पुलिस उपाधीक्षक जसपिंदर सिंह ने बताया कि इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि रज्जाक पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख