Festival Posters

बहुचर्चित रोहित शेखर तिवारी की मौत के मामले में जल्द ही होगा बड़ा खुलासा

Webdunia
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (22:09 IST)
नई दिल्ली। बहुचर्चित रोहित शेखर तिवारी की 'मर्डर मिस्ट्री' राजधानी में सुर्खियों में बनी हुई, क्योंकि 16 अप्रैल को जिस संदेहास्पद परिस्थितियों में उनकी मौत हुई उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सभी कड़ियों को जोड़ने में जी-जान से जुटी हुई है ताकि रोहित की मौत का सच सामने आ सके।
 
क्राइम ब्रांच के एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने मीडिया में कहा था कि हत्याकांड की जांच पूरी होने वाली है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। रोहित की मौत एक उलझी हुई कहानी बनकर नहीं रहेगी। 
 
रोहित शेखर अपने पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दो राज्यों के मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से खुद को जायज बेटा साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई करने में चर्चाओं में आए थे। रोहित ने 7 वर्षों साल तक देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल रहे एनडी तिवारी के खिलाफ जायज बेटे का अधिकार पाने का केस लड़ा। एनडी तिवारी इस लड़ाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन जीत रोहित शेखर की हुई। 
 
सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय तक यह केस चला और आखिरकार फैसला रोहित शेखर के पक्ष में ही आया। बाद में एनडी तिवारी का भी मन पसीजा और उन्होंने अपनी गलती मानते हुए रोहित को सीने से लगाकर मामले का पटाक्षेप कर दिया था।  
रोहित की मां उज्‍ज्‍वला ने अपनी बहू अपूर्वा पर रोहित की मौत का आरोप लगाया था। पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि रोहित शेखर तिवारी की हत्या गला घोंटे जाने के कारण सांस रुकने से हुई। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में घर के सदस्यों से पूछताछ की थी।
 
हो सकती है अपूर्वा की गिरफ्तारी : पुलिस का शक रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा पर है। पुलिस अपूर्वा को गिरफ्तार भी कर सकती है। जांच में सामने आया है कि रोहित की जिंदगी में एक और महिला रिश्तेदार थी। रोहित ने हल्द्वानी से लौटते समय इसी महिला रिश्तेदार के साथ शराब पी थी। अपूर्वा इस महिला को लेकर शक करती थी। दोनों के बीच इसे लेकर झगड़े भी होते थे। पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

बुंदेलखंड में 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

अगला लेख