Narak Chaturdashi
✕

महाराष्ट्र में रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (12:42 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में घायल पुलिसकर्मी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हुई और आरोपी की पहचान उमर मुनीर शेख (53) के तौर पर की गई है, जो आदतन अपराधी है।
 
भिवंडी तालुक पुलिस थाने के इंस्पेक्टर दत्ता बोराटे ने बताया कि पुलिस के एक दल ने रात को गश्त के दौरान वाडपे और सोनाले गांवों के बीच एक संदिग्ध रिक्शा देखा। पुलिस ने रिक्शे का पीछा किया और उसे एक गांव के समीप रोक दिया। जब पुलिसकर्मियों ने उसके चालक से पूछताछ की तो उसने अचानक पुलिस नाइक रंजीत पाल्वे के सिर पर चाकू से हमला कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। बोराटे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। उसके खिलाफ कल्याण-डोम्बिवली क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो रिक्शा वह चला रहा था, वह भी चोरी का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख