13 बार आतंकियों से लोहा लेने वाले शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (12:58 IST)
अमृतसर। पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग सिंह के आवास पर पहुंचे और उन पर गोलियां चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकवाल सिंह लालपुरा ने सिंह की हत्या करने की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है तथा बैंक डकैतियां, हत्याएं और माफिया राज को बढ़ावा मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि कामरेड बलविंदर सिंह ने आंतकवाद के दौर में आंतकवादियों से 13 बार लोहा लेते हुए कई आंतकवादियों को मार गिराया था।
 
उल्लेखनीय है कि कामरेड बलविंदर सिंह पंजाब में आंतकवाद के दौर में कई आंतकवादियों को ढेर किया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

अगला लेख
More