Hanuman Chalisa

फेसबुक फ्रेंड से शादी करना चाहता था, मना करने पर की माता-पिता की हत्या

Webdunia
बुधवार, 23 मई 2018 (07:36 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने फेसबुक पर दोस्त बनी एक महिला से शादी करने की अनुमति ना देने पर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। 
 
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अपने माता-पिता की इकलौती संतान अब्दुल रहमान ने उनकी संपत्ति पर कब्जा पाने के लिए हत्या कर दी। उसका कानपुर की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे दोनों दो साल पहले फेसबुक पर दोस्त बने थे।
 
रहमान की पहली शादी टूट चुकी है। बाद में उसकी दोस्ती कानपुर की एक महिला के साथ हो गई। वर्ष 2017 में उसने अपने माता-पिता की मर्जी से एक अन्य महिला से शादी की। 
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि हालांकि उसका विवाहेत्तर संबंध चलता रहा। वह फेसबुक पर बनी अपनी दोस्त से मिलता रहता था और उसने उससे शादी करने का वादा भी किया था।
 
रहमान ने अपने माता-पिता से कहा कि वह अपनी दोस्त से शादी करना चाहता लेकिन उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।
 
आरोपी एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था लेकिन नशे की लत के कारण उसकी नौकरी चली गई। उसने दो साथियों के साथ अपने माता - पिता की हत्या करने की साजिश रची और तीनों ने तब उनकी हत्या की जब वे सो रहे थे। 
 
डीसीपी ने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर 28 अप्रैल को शव मिले। एम्स में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि गला घोटने के कारण मौत हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि 21 मई को पूछताछ के दौरान रहमान ने अपने माता-पिता की हत्या की बात कबूल कर ली। उसके और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

अगला लेख