Publish Date: Fri, 13 Nov 2020 (14:50 IST)
Updated Date: Fri, 13 Nov 2020 (14:55 IST)
आसनसोल। पश्चिम बंगाल में बर्द्धमान जिले के जमुरिया पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने 4 लोगों को हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान अम्बुज मंडल (45), प्रशांत साहा (56), सुबोध बौरी (62) और कालिया भूनिया (64) के तौर पर की गई है। वहीं मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का नाम साधु खान है जिसे स्थानीय लोगों ने इस घटना को अंजाम देने के बाद बुरी तरह से पीटा और उसे गंभीर हालत में स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शिबपुर मघिपारा के पास शराब की दुकान में घटी। जहां अम्बुज, प्रशांत और सुबोध शराब की दुकान में सो रहे थे और आरोपी साधु खान भी प्रतिदिन दुकान में ही सोता था। वह शुक्रवार तड़के अचानक उठा और तीनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
इसके बाद वह दुकान से बाहर निकला और सड़क पर जा रहे अन्य लोगों पर हमला शुरू कर दिया जिसमें चौथे व्यक्ति कालिया भूनिया गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Fri, 13 Nov 2020 (14:50 IST)
Updated Date: Fri, 13 Nov 2020 (14:55 IST)