गर्लफ्रेंड पर 30 सेकंड में 15 वार, तमाशबीन बन देखते रहे मुंबई के लोग, मौत देखने का ये कैसा एंटरटेनमेंट है?

murder
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 जून 2024 (17:10 IST)
सरेआम मर्डर। मौत का तमाशा। तमाशबीन लोग। आदमी के भेष में एक बर्बर जानवर अपनी 20 साल की एक्‍स गर्लफ्रेंड पर एक के बाद एक 30 सेकंड में 15 से ज्‍यादा बार वार करता है। खून के फव्‍वारे उड़ते हैं। सड़क खून से लाल हो जाती है। लेकिन शेष दुनिया अपनी सामान्‍य गति से जारी है। लोग आ रहे हैं, जा रहे हैं।

कुछ खड़े होकर मौत का ये भयावह मंजर देखे जा रहे हैं। जैसे कोई लाइव शो चल रहा है। जैसे सड़कों पर इस तरह मर्डर होते हुए देखना उनका रोजमर्रा का काम है। कोई वीडियो बनाएगा। फिर उसे रील्‍स में अपलोड करेगा। ये किस दुनिया के लोग हैं, जो यह सब देख पाते हैं। अगर बचाने का साहस नहीं है तो फिर मौत का तमाशा देखने की शर्म क्‍यों नहीं आती।

मुंबई में यही हुआ है। एक हैवान बच्‍ची को लोहे के भारी हथियार से वार पर वार कर मार रहा था। सड़क पर सरेआम यह खूनी खेल चल रहा था और लोग तमाशा देख रहे थे। कोई उसे बचाने नहीं आया। किसी ने इस खूनी खेल का वीडियो भी बनाया, यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर इस लाइव मर्डर का वीडियो वायरल हो रहा है।   

दरअसल, हम वो लोग हैं जो सड़क पर जेसीबी से हो रही खुदाई देखने के लिए खड़े हो जाते हैं। और अब लाइव मर्डर देखने के लिए भी खडे रहते हैं मुकदर्शकों की तरह। क्‍या यह किसी तरह का एंटरटेनमेंट है।

ऐस दिया मौत को अंजाम : हत्या की ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। घटना वसई इलाके में सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घटी। 20 साल की आरती यादव घर से अपनी जॉब पर जाने के लिए निकली। वो सड़क से पैदल चलकर जा रही थी। इस बात से अंजान कि उसका एक्स बॉयफ्रेंड रोहित यादव भी उसके पीछे चल रहा है।

तभी अचानक से रोहित ने आरती के सिर पर रिंच से जानलेवा हमला कर दिया। आरती वहीं गिर गई। इसके बाद वो उसे गालियां देते हुए उस पर रिंच से ताबड़तोड़ कई वार करने लगा। वहां कई लोग भी मौजूद थे। किसी ने भी आरती की जान बचाने की कोशिश नहीं की। रोहित, आरती पर हमला करता रहा। तभी दो युवकों ने थोड़ी हिम्मत दिखाई। वो आरती को बचाने के लिए आगे बढ़े। लेकिन रोहित ने उन्हें भी रिंच दिखाकर डरा दिया। दोनों युवक पीछे हट गए। वहां पर जमा भीड़ केवल मूकदर्शक बने देखती रही। कोई भी लड़की को बचाने नहीं आया।

लव अफेयर था दोनों के बीच : फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस घटनास्थल का पंचनामा कर रही है। पुलिस की माने तो आरोपी लड़का और लड़की दोनों पड़ोसी हैं। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे आक्रोशित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

ED को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, DMK बोली- BJP की बदनाम करने की साजिश की निकली हवा

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम की धमकी, वकीलों से खाली कराया परिसर

Waqf Amendment Act : वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुनवाई हुई पूरी, Supreme Court ने फैसला रखा सुरक्षित

पांव पांव वाले भैया शिवराज, फिर निकलेंगे पदयात्रा पर

Samsung Galaxy S25 Edge की मैन्यूफैक्चरिंग अब भारत में ही

अगला लेख