Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 23 May 2025
webdunia

लोकसभा अध्यक्ष की फेक WhatsApp ID बनाई, ओडिशा से 3 लोग गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Whats App
, बुधवार, 4 मई 2022 (08:01 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की फर्जी व्हाट्सऐप आईडी बनाने वाले साइबर अपराधियों से कथित संपर्क रखने को लेकर ओडिशा पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले संसदीय सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपियों ने प्री-पेड सिमकार्ड एक गिरोह को बेचे थे जिनमें से एक का उपयोग फर्जी व्हाट्सऐप आईडी बनाने के लिए किया गया और उसमें बिरला की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया।
 
गौरतलब है कि पिछले महीने खुद को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बताते हुए एक व्यक्ति ने कुछ वीआईपी सहित कई लोगों को संदेश भेजकर वित्तीय सहायता का अनुरोध किया था। इसके बाद, उनके कार्यालय ने इसकी सूचना केन्द्रीय गृह मंत्रालय को दी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिर्फ कोरोना नहीं है कारण, जानिए क्यों बढ़ा 2020 में डेथ रजिस्ट्रेशन