ramcharitmanas

गणेश मूर्ति विसर्जन के जुलूस में फंसे व्यक्ति ने 5 को घोंपे चाकू, एक की मौत

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (10:33 IST)
सूरत। गुजरात में भगवान गणेश मूर्ति विसर्जन के जुलूस में रविवार को फंसे एक व्यक्ति ने लोगों से झगड़ा किया और फिर पांच लोगों को चाकू मार दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सूरत के पास सयान नगर की है, जहां कार चालक चैतन्य रावल जुलूस की वजह से अपनी कार नहीं चला पा रहा था। जुलूस में शामिल लोगों से उसकी बहस हो गई। मामला बढ़ गया और उसने पांच लोगों को चाकू घोंप दिया, जिनमें से धवल पटेल की मौत हो गई।

पुलिस महानिरीक्षक (सूरत रेंज) राजकुमार पांडियन ने बताया कि पुलिस ने रावल को घटनास्थल से पकड़ लिया और सयान थाने लेकर गई, लेकिन भीड़ थाने के बाहर जमा होकर मांग करने लगी कि आरोपी को उसके हवाले किया जाए। हमने भीड़ को तितर-बितर किया।

उन्होंने कहा कि चार घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने रावल की कार को आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि आणंद जिले के पीपली गांव में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया।

भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे स्थानीय लोगों ने एक धार्मिक स्थल के बाहर कथित रूप से पटाखे छोड़े, जिसके बाद झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि पथराव करीब 15 मिनट तक चला, लेकिन इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। अहमदाबाद शहर में भी मामूली झगड़ा हुआ। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख