Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 (10:35 IST)
Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 (10:37 IST)
यहां के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने बंधक बुरी तरह पीटा, उसका सिर दीवार पर मारा और फिर सैनिटाइजर डालकर उसकी निजी हिस्सों को आग लगाने की कोशिश की। मीडिया खबरों के मुताबिक यह सारी घटना गुरुग्राम के एक फ्लैट में घटी, जहां छात्रा, जो त्रिपुरा की रहने वाली है, और आरोपी युवक, जो दिल्ली के नरेला का निवासी है, एक साथ रहते थे।
घायल महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है और गुरुग्राम में आरोपी शिवम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा बायोटेक्नोलॉजी में बी.एससी. की पढ़ाई कर रही है, पिछले साल सितंबर में एक ऐप के जरिए आरोपी से संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे थे। एफआईआर के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित पीजी आवास में हुई।
एफआईआर में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। Edited by : Sudhir Sharma