Daily Horoscope
✕

खौफनाक, भीड़ ने पीट-पीटकर की एएसआई की हत्या

Webdunia
गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (11:20 IST)
फाइल फोटो

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)। जिला मुख्यालय के पास एक गांव में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार सुबह पकड़ने गए पुलिस दल पर आरोपी एवं उसके परिजनों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई, जबकि एक आरक्षक घायल हो गया।


छिंदवाड़ा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने बताया कि छिंदवाड़ा के उमरेठ थाना इलाका अंतर्गत जमुनिया जेठू गांव निवासी स्थाई वारंटी जौहर सिंह (30) लम्बे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने उमरेठ थाने में पदस्थ एएसआई देवचंद नागले (40) एवं आरक्षक अनिल उइके आज सुबह जमुनिया जेठू गांव पहुंचे और गांव के कोटवार (गांव में होने वाले अपराधों की जानकारी सरकार को देने वाला) राम सिंह को भी साथ ले लिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद वे जौहर सिंह को पकड़ने उसके घर सुबह करीब छह बजे गए। इसी दौरान पुलिस को आते देख आरोपी जौहर सिंह, उसके परिवार की महिलाओं एवं जीवन ने लाठियों एवं कुल्हाड़ी से उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे एएसआई देवचंद नागले गंभीर रूप से घायल हो गए और आरक्षक अनिल उइके को हाथ-पैर में चोटें आईं। सोनी ने बताया कि बाद में ग्रामीणों द्वारा पुलिस की डायल 100 वाहन (फर्स्‍ट रिस्पांस व्हिकल) को बुलाया गया और यह वाहन इन दोनों घायलों को अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन एएसआई देवचंद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि घायल आरक्षक अनिल का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है, जबकि जीवन और जौहर सिंह फरार हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख