Hanuman Chalisa

चंद्रपुर में नाबालिग छात्रा के साथ आश्रम ‍अधीक्षक ने किया दुष्कर्म

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (15:39 IST)
चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घमाबाई आश्रम स्कूल के एक अधीक्षक को नाबालिग छात्रा (13) से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भद्रावती तहसील के बरंज टांडा गांव के घमाबाई आश्रम स्कूल में हुई घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून (पॉक्सो) के तहत रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
 
अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के हिंगणघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, क्योंकि पीड़िता के माता-पिता उसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बाद में मामला भद्रावती थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।
 
उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आयुष नोपानी ने बताया कि पीड़िता आवासीय विद्यालय की छात्रा है, जहां आरोपी अधीक्षक के रूप में पदस्थ था।
 
उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को स्कूल के अधिकारियों ने लड़की के माता-पिता से उसे ले जाने को कहा और एक स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी किया जिसमें कहा गया था कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है।
 
घर लौटने के बाद लड़की ने माता-पिता को अधीक्षक के उसके साथ बलात्कार करने के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने बातया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए नागपुर भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

शिक्षा का महाउत्सव: CM भूपेंद्र पटेल ने PM मोदी के वडनगर स्कूल से किया शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक सच: पेट क्लिनिक बना मौत का जाल, पिंजरों में बंद जानवरों को नहीं मिला बचने का मौका

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

अगला लेख