Hanuman Chalisa

महंगी गाड़ियां चोरी करने वाले 5 अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (19:56 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से एनसीआर से चोरी की गई 10 आलीशान कारें बरामद की हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि बरामद कारों में फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह चोरी के वाहनों को नेपाल, कश्मीर, पंजाब तथा झारखंड में बेचता है और इस गैंग ने एनसीआर में 200 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी करनी स्वीकार किया है।
 
पुलिस आयुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पहचान हारून, यूनुस, अमित, गुलफाम और साजिद के रूप में की गयी है।
 
उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई 10 लग्जरी कारें बरामद की है, जिसमें फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो आदि गाड़ियां शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को सूचित किया कि वे लोग एनसीआर से वाहन चोरी करने के बाद उनकी फर्जी आरसी तैयार करके बेचते हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना हारून है, जो 10 वर्ष से ज्यादा समय से लग्जरी कारों को चोरी करता है और उसे पहली बार नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

Kisan Mitr Chhadi : क्या है किसान मित्र छड़ी, सांप, बिच्छू और जहरीले जीवों से कैसे करेगी बचाव, बटन दबाते ही 100 मीटर के दायरे में अलर्ट, देखें वीडियो

Donald Trump ने खुद को ‘ईसा मसीह’ के रूप में दिखाया, पोप लियो XIV पर तीखा हमला, AI फोटो से मचा नया विवाद

हथिनी 'चंचल' की तस्वीर 3 लाख की, जान कौड़ियों की? जयपुर के एलीफेंट कार्टेल ने 'चंचल' जैसे हाथियों को कैसे नरक में धकेला...

कौन बनेगा पश्चिम बंगाल का मुख्‍यमंत्री? अमित शाह ने बताई 2 खूबियां

परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें समस्याएं, CM योगी ने शिकायतकर्ताओं को समझाया

अगला लेख