Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखिरी वनडे विश्वकप खेल रहे क्विंटन डि कॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक

हमें फॉलो करें आखिरी वनडे विश्वकप खेल रहे क्विंटन डि कॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक
, गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (19:32 IST)
AUSvsSA क्विंटन डिकॉक के लगातार दूसरे शतक और फॉर्म में चल रहे ऐडन मार्कराम के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 311 रन बनाए। विश्व कप के बाद एकदिवसीय प्रारूप को अलविदा कहने जा रहे 30 साल के डिकॉक ने 106 गेंद में आठ चौकों और पाच छक्कों से 109 रन की पारी खेली। मार्कराम ने 44 गेंद में 56 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

डिकॉक ने इकाना की नई पिच पर स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया के खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भी भुगतना पड़ा और उसके क्षेत्ररक्षकों ने कई कैच टपकाए।

ऑफ स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल (34 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि अन्य गेंदबाजों को पारी के अंतिम ओवरों में विकेट मिले। मिशेल स्टार्क (53 रन पर दो विकेट) ने 50वें ओवर में दो विकेट चटकाए। आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने वाले डिकॉक ने सतर्क शुरुआत के बाद तेवर दिखाए। उन्होंने स्टार्क की गति का इस्तेमाल करते हुए पांचवें ओवर में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से फ्लिक करके पारी का पहला छक्का जड़ा।
webdunia

उन्होंने कप्तान तेंबा बावुमा (35) के साथ पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को शुरुआती सफलता से महरूम रखा।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विकेट हासिल करने के लिए गेंदबाजी में लगातार बदलाव किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

बावुमा को एडम जंपा और स्थानापन्न खिलाड़ी सीन एबोट ने जीवनदान दिया। वह हालांकि मैक्सवेल की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में डेविड वार्नर को कैच दे देकर पवेलियन लौटे।

डिकॉक ने कमिंस की गेंद के डीप मिडविकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेजकर 90 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने इससे पहले जोश हेजलवुड पर फाइन लेग के ऊपर से लगातार दो छक्के भी मारे।
webdunia

वह हालांकि हैरान भरे तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। मैक्सवेल की गेंद ने उनके बल्ले के पिछले हिस्से से लगने के बाद छाती से टकराकर विकेट गिरा दिए।मार्कराम को भी कमिंस ने अपनी ही गेंद पर एक रन के निजी स्कोर पर जीवनदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़कर रन गति में इजाफा किया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक के खिलाफ अपने पसंदीदा मैदान पर खेल सकते हैं शुभमन गिल, 1 घंटे किया अभ्यास