Publish Date: Mon, 08 Jul 2019 (17:39 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jul 2019 (17:45 IST)
मैनचेस्टर। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इसकी पुष्टि की कि हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण उस्मान ख्वाजा विश्व कप के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। मैथ्यू वेड उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में होंगे बशर्ते आईसीसी इसकी पुष्टि कर दे।
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ख्वाजा को शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से 10 रन से मिली हार के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। मैथ्यू वेड उनकी जगह 15 सदस्यीय टीम में होंगे बशर्ते आईसीसी इसकी पुष्टि कर दे।
ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से गुरुवार को सेमीफाइनल खेलना है। इस बीच मार्क्स स्टोइनिस भी फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं, जिनके कवर के तौर पर मिशेल मार्श को बुलाया गया है।