Govardhan puja
✕

ओमान के क्रिकेटर ने लपका असंभव कैच

Webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2016 (12:50 IST)
ओमान की टीम पहली बार टी20 वर्ल्डकप में शामिल हुई है। आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को ग्रुप ए के क्वालीफायर मुकाबले में, ओमान ने बढिया खेल दिखाते हुए 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में ओमान के क्रिकेटर जीशान मकसून ने एक बेहद मुश्किल कैच लपककर सबको हैरान कर दिया। 
 
इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम शुरूआत में अच्छा प्रदर्शन भी कर रही थी। इस पारी का सातवां ओवर, ओमान के गेंदबाज आमिर कलीम डाल रहे थे जब आयरलैंड के बल्लेबाज  पॉल स्टर्लिंग ने कवर्स पर हवा में लहराता शॉट मारा। शॉट बहुत तेज थे लेकिन कमाल तो तब हुआ जब इस गति से भी अधिक तेज ओमान के खिलाडी जीशान मकसूद तेजी से हवा में उछले और एक हाथ से इस गेंद पकड़ लिया। 
 
आयरलैंड की टीम इस कैच पर संदेह जता रही थी। जिसके बाद अंपायरों ने फैसले के थर्ड अंपायर को इशारा किया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर कैच को सही बताया और आयरलैंड के खिलाड़ी को आउट करार दे दिया। सोशल मीडिया पर जीशान द्वारा पकडे गए कैच की बहुत धूम मची है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)