Publish Date: Fri, 04 Dec 2020 (15:46 IST)
Updated Date: Fri, 04 Dec 2020 (15:48 IST)
नई दिल्ली। दवा कंपनी जाइडस कैडिला को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के मानव परीक्षण के लिए अनुमति दे दी है।
कंपनी ने आज यह जानकारी दी कि उसकी कोरोना वैक्सीन के लिए तीसरे चरण का मानव परीक्षण इसी माह शुरु हो जाएगा। यह परीक्षण देशभर के 20 से 25 केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षण 250 वॉलंटियर पर होगा।
जाइडस कैडिला ने कहा कि दूसरे चरण के मानव परीक्षण के नतीजों के अनुसार, उसकी कोरोना वैक्सीन प्रभावी है। इस वैक्सीन की एक ही खुराक दी जाएगी।(वार्ता)