Corona को लेकर देशभर के चिड़ियाघर हाईअलर्ट पर

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (15:00 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका में एक बाघिन के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित पाए जाने के बाद देश भर के चिड़ियाघरों को हाईअलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। 
 
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने आज सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एडवायजरी जारी की।  इसमें बताया गया है कि न्यूयॉर्क के चिड़ियाघर में एक बाघ में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
प्राधिकरण ने लिखा है कि इसलिए देश को सभी चिड़ियाघरों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी जाती है। सीसीटीवी की मदद से जानवरों पर 24 घंटे नजर रखकर उनके असामान्य व्यवहार या लक्षणों की निगरानी की जानी चाहिए। 
 
जानवरों की देखरेख करने वालों के लिए कहा गया है कि वे बिना कोरोना से निजी बचाव के साधनों के उनके बिलकुल नजदीक न जाएं। यदि कोई जानवर बीमार पड़ता है तो उसे बाकी जानवरों से अलग रखा जाएगा।
 
जानवरों को खाना देते समय भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि उनके साथ कम से कम संपर्क हो। 
प्राधिकरण ने स्तनपायी जानवरों की सावधानीपूर्वक निगरानी करने और संदिग्ध कोरोना पीड़ित जानवरों के हर पखवाड़े उनके जैविक नमूने लेकर उनके लिए विशेष रूप से बने स्वास्थ्य संस्थानों में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया है।

उसने कहा है कि इन जानवरों के जैविक नमूने लेते समय बचाव के सभी उपाय किए जाने चाहिए। चिड़ियाघरों के सभी कर्मचारियों से बचाव एवं विसंक्रमण के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?

GIS 2025: भोपाल में पहली बार जीआईएस में होगी "प्रवासी मध्यप्रदेश समिट"

बवाल के बाद गाजीपुर के स्कूल में फिर लगा अब्दुल हमीद का नाम

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दी जमानत

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अगला लेख
More