योगी की मुहिम, हरियाणा से UP के शामली पहुंचे 172 मजदूर

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (16:10 IST)
शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रवासी मजदूरों का राज्य में आना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद शनिवार को 5 बसों में 172 प्रवासी मजदूर शामली पहुंचे हैं। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि योगी के आदेश के बाद शामली जिले की हरियाणा के पानीपत और करनाल की सीमाओं पर बड़ी संख्या प्रवासी मजदूर जमा हो गए हैं। सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को हरियाणा राज्य परिवहन निगम की बसें लेकर सीमा पर पहुंचीं।
 
उन्होंने बताया कि यूपी-हरियाणा के करनाल बॉर्डर पर शामली जिले की तहसील ऊन के उपजिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी झिंझाना थाना पुलिस के साथ बिड़ौली चेकपोस्ट पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चेकअप के बाद पहली खेप में दो बसों से 80 और कैराना यमुना ब्रिज से तीन बसों में 92 प्रवासी मजदूरों को शामली भेजा।
 
इसके बाद यहां से इनको सहारनपुर, मुरादाबाद तथा बदायूं जिलों के लिए रवाना किया गया है। प्रत्येक रोडवेज बस में एक सिपाही को भेजा गया है, जिससे रास्ते में कोई प्रवासी मजदूर न उतर सके, न ही कोई अनजान रास्ते से बस में सवार हो पाए। इधर, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की 50 बसों की व्यवस्था मुख्यालय पर की गई है ताकि प्रवासी मजदूरों की संख्या बढ़ने पर किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
 
घर पहुंचने की खुशी मजदूरों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है। दरअसल, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों में भी लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। 
 
उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को लिया था। शनिवार की सुबह से ही शामली जिले से लगी हरियाणा के पानीपत और करनाल जिलों की सीमाओं पर बड़ी संख्या प्रवासी मजदूर जमा हो गए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

J&K Election : किश्‍तवाड़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- गांधी-अब्दुल्ला परिवार और भाजपा के बीच होगी चुनावी जंग

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

Weather Update : झारखंड में बारिश से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप पर किया कटाक्ष, राहुल गांधी पर धनखड़ ने साधा था निशाना

अगला लेख
More