Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

COVID-19 : दुनियाभर में Corona से 31.92 लाख से अधिक लोगों की मौत, 15.22 करोड़ से ज्‍यादा संक्रमित

Advertiesment
Coronavirus
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण तेजी से पांव पसारते जा रहा है और इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 31.92 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई और 15.22 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमेरिका शीर्ष पर है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 22 लाख पांच हजार 608 हो गई है, जबकि 31 लाख 92 हजार 852 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 23 लाख 92 हजार से अधिक हो गई है जबकि 5,76,722 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में 3,92,488 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 95 लाख 57 हजार 457 हो गया। इस दौरान 3,07,865 मरीज स्वस्थ होने के साथ इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या एक करोड़ 59 लाख 52 हजार 271 हो गई है। वहीं 3689 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,15,542 हो गया है।

ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे एक करोड़ 47 लाख 26 हजार लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इसके संक्रमण से 406,437 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोनावायरस से अब तक करीब 57.03 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,04,867 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 48.49 लाख से अधिक पहुंच गई है और 40,504 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 47.60 लाख तक पहुंच गई है और इसके संक्रमण से 1,08,675 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोनावायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.34 लाख से अधिक हो गई है और 127,782 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की कुल संख्या 40.35 लाख से अधिक हो गई है और 121,033 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 35.24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 78,216 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण के मामले में जर्मनी दसवें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 34.23 लाख से अधिक हो गई है और 83,207 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 29.93 लाख से ज्यादा हो गई है और इसके संक्रमण से 64,096 लोगों की जान जा चुकी है।

कोलंबिया में कोरोनावायरस से 28.77 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 73,992 लोगों ने जान गंवाई है। पोलैंड में कोरोना से 27.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 67,924 लोग जान गंवा चुके हैं। ईरान ने कोरोना संक्रमितों के मामले में मैक्सिको को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोनावायरस से 25.16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 72090 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: CoronaVirus : घर से निकलें तो ये बातें ध्यान में रखें
मैक्सिको में कोरोना से 23.47 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 217,168 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या करीब 21.37 लाख से अधिक है और 46,441 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 17.99 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 61,477 लोगों की जान जा चुकी है।
ALSO READ: Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 16.72 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि 45,652 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 15.82 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं और 54,406 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 15.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,421 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से करीब 8.30 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 18,070 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना का प्रकोप जारी है जहां 7.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 11,510 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा कोरोना के उद्गमस्थल चीन में कोरोना से अब तक 102,517 लोग संक्रमित हुए है और 4,846 लोगों की इस महामारी में जान जा चुकी है। इसके अलावा दुनिया में अन्य देशों में भी संक्रमितों और मृतकों के मामले में कमोबेश यही हाल हैं।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Update: तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2021 : दलीय स्थिति




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi