shiv chalisa

COVID-19 : Corona से ठीक हुए मरीज का प्रतिरोधी तंत्र वायरस के अन्य स्वरूपों के खिलाफ कारगर

Webdunia
रविवार, 24 जनवरी 2021 (12:34 IST)
न्यूयॉर्क। एक नए अध्ययन में पता चला है कि कोविड-19 महामारी से ठीक हो चुके लोग कम से कम छह माह या उससे भी अधिक वक्त तक नए कोरोनावायरस से सुरक्षित रहते हैं। अध्ययन के अनुसार संक्रमित होने के बाद लंबे वक्त तक प्रतिरोधक तंत्र विकसित होता है और यह वायरस के अन्य स्वरूपों जैसे की संक्रमण के दक्षिणी अफ्रीकी स्वरूप को भी रोक सकता है।
 
पत्रिका ‘नेचर’ में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि प्रतिरोधी कोशिकाएं एंटीबॉडीज बनाती हैं,जो बाद में विकसित होती रहती हैं।
 
अमेरिका के रॉकफेलर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों तथा अन्य वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अध्ययन अब तक का सबसे मजबूत साक्ष्य पेश करता है कि प्रतिरोधी तंत्र वायरस को याद रखता है और संक्रमण समाप्त होने के बाद भी एंटीबॉडीज की गुणवत्ता में सुधार करता रहता है।
 
उनका मानना है जब संक्रमण से उबर चुका कोई व्यक्ति अगली बार वायरस के संपर्क में आता है, तो तंत्र तेजी से तथा और प्रभावी ढंग से काम करते हुए पुन: संक्रमित होने से रोकता है।
 
अध्ययन में शामिल रॉकफेलर विश्वविद्यालय के माइकल सी नूसेन्जवीग कहते हैं, यह वास्तव में उत्साहित करने वाली खबर है। जिस तरह की प्रतिरोधी प्रतिक्रिया हम यहां देख रहे हैं,वह कुछ वक्त के लिए प्रभावी सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
 
कोरोनावायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज रक्त के प्लाज्मा में कई हफ्तों अथवा महीनों के लिए रहती हैं, पूर्व के अध्ययनों ने दिखाया है कि वक्त के साथ इनका स्तर काफी हद तक गिर जाता है।
 
शोधकर्ताओं ने पाया कि हर वक्त एंटीबॉडीज तैयार करने के बजाए प्रतिरोधी तंत्र एक ‘मेमोरी बी सेल’ (कोशिका) बनाता है,जो कोरोनावायरस को पहचानती है और जब वह दूसरी बार इसके संपर्क में आती है तो तत्काल नए एंटीबॉडीज छोड़ देती है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

योगी सरकार की इस योजना ने बदली सुजाता की तकदीर, अलीगढ़ की महिलाओं का पूजा किट अब देशभर में मशहूर

गुजरात के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का बड़ा निर्णय, नहरों में अप्रैल अंत तक चालू रहेगा पानी

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बंगाल समेत 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान

भारत सहित दुनिया के देशों के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका, ईरान बोला- रूस से तेल खरीदने की मांग रहा भीख

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

LPG Crisis : एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम, पढ़िए क्या है नया आदेश

खाड़ी में युद्ध के बीच कैसे सुरक्षित है भारत की गैस सप्लाई? PM मोदी की 'ग्लोबल पहुंच' का कमाल

अगला लेख