Hanuman Chalisa

COVID-19 in World : दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 5 करोड़ के पार, 12.56 लाख से ज्यादा की मौत

Webdunia
सोमवार, 9 नवंबर 2020 (23:54 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। विश्व में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से संक्रमितों की संख्या 5 करोड़ के पार पहुंच गई है और 12.56 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोनावायरस से अब तक 5,03,95,174 लोग संक्रमित हुए हैं और 12,56,177 लोग जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 99,68,015 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,37,568 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में एक लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं।

भारत कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,903 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 85.53 लाख से अधिक पहुंच गई और स्वस्थ होने वालों की संख्या 79.17 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 490 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,26,611 हो गया। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,992 घटकर 5,09,673 रह गई है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 56.64 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 1,62,397 लोगों की मौत हो चुकी है और 51.47 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

फ्रांस ने संक्रमितों के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है। देश में अब तक 18.35 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं और 40,490 लोग काल के गाल में समा गए हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 17.60 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 30,292 लोगों की मौत हो गई है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 13.29 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,833 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 33,560 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक करीब 11.95 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा मृतकों के मामले में पांचवें स्थान पर है और 49,134 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,791 लोगों ने जान गंवाई है। मैक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.67 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 95,027 लोगों की मौत हो चुकी है। यह मृतकों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

यूरोपीय देश इटली कोरोना संक्रमितों के मामले में पेरू से आगे निकल गई है। देश में इस जानलेवा वायरस से 9.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,394 लोगों की मौत हुई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,821 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,807 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी ने इस महामारी से संक्रमित के मामले में ईरान को पीछे छोड़ दिया है और अब तक इस वायरस की चपेट में 6,82,624 लोग संक्रमित हो गए हैं तथा 11,372 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से करीब 6,82,486 लोग संक्रमित हुए हैं और 38,291 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 5.46 लाख से अधिक मामले हैं तथा 7,872 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,543 लोगों की मौत हुई है।

इराक में कोरोना से 4.98 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,327 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और मृतकों का आंकड़ा 13,055 तक पहुंच गया है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.74 लाख से अधिक है तथा 8,695 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया भी संक्रमितों के मामले में बांग्‍लादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.37 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 14,614 तक पहुंच गया है।

बांग्‍लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.20 लाख से अधिक हो गई है और 6,0467 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड ने संक्रमितों के मामले में चेक गणराज्य को पीछे छोड़ दिया और यहां अब तक 4.16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,072 लोगों की मौत हुई है।

फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 3.96 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,539 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 3.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,887 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.50 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,540 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,977 लोगों की मौत हो चुकी है। इसराइल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,674 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 14,614, कनाडा में 10,575, बोलीविया में 8,795, रोमानिया में 7,879, मिस्र में 6,368 स्वीडन में 6,022, चीन में 4,741, ग्वाटेमाला में 3,821, पनामा में 2,79 और होंडुरास में 2,751 लोगों की मौत हो चुकी है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

अगला लेख